ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई, पहले दिन प्रत्याशी ने पूरे जोश के साथ नामांकन करने पहुंचे, पहले दिन समाजवादी पार्टी, रालोद, ससपा, आप, मिहिर सेना सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। गौतमबुद्ध नगर जिले में पांच वार्ड में पंचायत चुनाव हो रहा है, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों ने जिला मुख्यालय व बीडीसी व प्रधान पद के प्रत्याशियों ने सम्बन्धित ब्लॉक पर नामांकन किया। बहुजन समाज पार्टी से वार्ड नम्बर-2 से जयवती नागर व वार्ड नम्बर-4 से अवधेश भाटी ने नामांकन किया। राष्ट्रीय लोकदल सपा समर्थित वार्ड नम्बर-1 से पूजा व वार्ड नम्बर-5 से रविन्द्र भाटी लड़पुरा ने नामांकन किया।
मिहिर सेना पार्टी से वार्ड नंबर 1 से रूबी बाल्मीकि वार्ड नंबर 3 से ओमकार नागर व वार्ड नंबर 5 से एडवोकेट दीपचंद ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास चौधरी, अनिल चौधरी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी से वार्ड नं 2 से गीता भाटी, वार्ड नं 3 से मुकेश सिसौदिया एडवोकेट, वार्ड नं 4 से समीर भाटी ने नामांकन किया इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव व सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी सहित कई नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी से वार्ड नम्बर-1 से सरोज लता व वार्ड नम्बर-3 से हरेन्द्र सिंह(शेरू) ने नामांकन किया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…