" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गेंहूं की तौल नहीं होने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने शुरु कराया खरीद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक संगठन की पंचायत दनकौर अनाज मंडी समिति पर हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव लज्जाराम प्रधान व संचालन सुनील प्रधान ने किया जिसमें गौतम बुध नगर के किसानों की गेहूं की तोल नहीं हो रही है जिला अध्यक्ष अनित कसाना ने कहा क्षेत्र के किसान गेहूं की तौल न होने के कारण बहुत ज्यादा परेशान है, जहां एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि एमएसपी पर गेहूं खरीदा जायेगा, लेकिन आज के हालात ऐसे हैं मंडियों में गेहूं नहीं खरीदा जा रहा और आढ़ती गेहूं को 1500 कुंटल के हिसाब से खरीद रहे हैं।
मौके पर एसडीएम सदर व तहसीलदार पहुंचे जिनको प्रदेश प्रवक्ता व मंडल अध्यक्ष पवन खटाना अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी अगर 1 घंटे में यहां तौल नहीं कराई गई तो आंदोलन उग्र होगा, जिसमें एसडीएम प्रसून कुमार द्विवेदी मंडी सचिव को आदेश दिया और कुछ ही समय बाद वहां पर तौल चालू करा दी गई इससे किसानों में खुशी की लहर हुई।
जिला अध्यक्ष अमित कसाना ने कहा किसानों के रजिस्ट्रेशन के सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, पटवारी फोन नहीं उठाते इस पर तहसीलदार ने 24 घंटे का समय मांगा सभी किसानों के रजिस्ट्रेशन का सत्यापन 24 घंटे में हो जाएगा। दादरी और जेवर तहसील में भी तौल नहीं हो रही किसानों ने पंचायत में दादरी और जेवर के एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचने पर पंचायत मैं बैठे किसानों में आक्रोश पैदा हो गया। जिससे पंचायत में फैसला लिया गया कि सभी लोग जिला अधिकारी का घेराव करेंगे, सभी किसान एसडीएम ऑफिस पर पहुंच कर धरना दिया, जिसमें पंचायत के बीच एडीएम वित्त ने पहुंचकर किसानों को समझाया और उन्होंने 48 घंटे का समय किसानों से मांगा कि 48 घंटे में सभी किसानों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र नागर चाहत मास्टर सुनील प्रधान, राजे प्रधान, परविंदर अवाना, बेली भाटी, संदीप अवाना, विनोद शर्मा, शमशाद सैफी, सुमित तवर, महेश खटाना, सुभाष नागर, फिरे भगत सिंह चेची आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>