" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में एनईपी 21वीं सदी में प्रासंगिकता व चुनौती पर सेमिनार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मंगलमय इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा के द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार “अन्वेषा-2021’’ एनईपी 2020-21 वीं सदी में प्रासंगिकता और चुनौतियां का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा, वाइस चांसलर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता प्रोफेसर सी.बी. शर्मा, स्कूल ऑफ एजूकेशन, इग्नू, नई दिल्ली, डॉ. नाहर सिंह, संयुक्त निदेशक, एससीईआरटी नई दिल्ली, संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल एवं वाइस चेयरमैन, आयुष मंगल व डॉ. मनोज कुमार सिंह, निदेशक एवं सेमिनार समन्वयक मंगलमय ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित व वन्दना के साथ किया गया। प्रोफेसर सी.बी शर्मा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को दृष्टिगत रखते हुए इसके प्रभावों और प्रासंगिकता के बारे में सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिससे सभागार में उपस्थित सभी विद्वतजन लाभान्वित हुए। इसके पश्चात प्रोफेसर बी.पी. शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सन्दर्भ में गुणात्मक शिक्षा एवं 21वीं सदी में उसका औचित्यपूर्ण विश्लेषण को विस्तृत रूप प्रदान किया।

डॉ. नाहर सिंह ने तकनीकी सत्र का संचालन विधिवत रूप से करते हुए प्रतिभागियों को पेपर प्रस्तुतीकरण के लाभ व हानि बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में एक बडी उपलब्धि बताई। सेमिनार में संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, तकनीकी सत्र संचालक, प्राचार्य एवं सभी प्रतिभागियों स्वागत किया एवं भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां जारी रखने का आश्वासन दिया। निदेशक एवं सेमिनार समन्वयक डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा समस्त प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार सह समन्वयक प्रवीण कुमार व डॉ. श्वेता सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन छाया गुप्ता व जूही बिधूडी ने किया। उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>