" data-ad-slot="">

जिम्स में स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञों को दिया गया आधुनिक प्रशिक्षण, आसपास जिले के चिकित्सक हुए शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जिम्स में आसपास के जिले के  चिकित्सकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

-आरआरटीसी प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से जिम्स का हुआ है चुनाव

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(जिम्स) में आस-पास जिले से आये स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की आधुनिक ईलाज से सम्बन्धित ट्रेनिंग हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रसव के दौरान और बाद में माता और नवजात बच्चे को होने वाली किसी भी परेशानी का उचित इलाज मिल जाय और अगर समस्या बड़ी है तो उसका प्रारम्भिक समय से मिल जाय, जिससे उचित स्थिति में उच्च स्तर के संस्थान में पहुंचा जा सके। नवजाद और माता में होने वाले काम्पलिकेशन और मृत्युदर को कम किया जा सके। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फैकल्टी, पर्यवेक्षक फैकल्टी और आए हुए प्रतिभागी चिकित्सकों का धन्यवाद करने के साथ उन्हें जिम्स के बारे में बताया कि आरआरटीसी के लिए जिम्स को चुना जाना ये हमारे लिए उपलब्धि की बात है। कोविड काल से ही मरीजों के ईलाज और शोधकार्य में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है, जिसका प्रतिफल है कि  राज्य सरकार से बहुत से अवार्ड मिले और जिम्स की आरआरटीसी के लिए चुना गया है।

इस अवसर पर संस्थान की स्त्री रोग विभाग की अध्यक्षा डॉ. रितु शर्मा ने कहा कि सरकार के मिशन माता और नवजात मृत्युदर को कम करना है जो कि किसी भी देश की सुख-समृद्धि का द्योतक होता ह । इस अवसर पर  बाल रोग विभाग की अध्यक्षा डॉ. रुचिका भटनागर ने आरआरटीसी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग का महत्व उत्तर प्रदेश जैसे जनसंख्या वाले राज्य में और बढ़ जाता है। इस अवसर पर आरआरटीसी की अध्यक्षा डॉ. सीमा टण्डन ने अपने विचार जूम मीटिंग के माध्यम से रखे और संस्थान में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. पिंकी, डॉ.  रुचि वर्मा और बाल रोग विभाग से डॉ. रुचिका भटनागर, डॉ. संजू ,डॉ. बिजेन्द्र उपस्थित रहे।आरआरटीसी की पर्यवेक्षक डॉ. चित्रा व डॉ. अंजली उपस्थित रही।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>