ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में मातृत्व, स्नेह एवं संस्कारों को समर्पित “मदर्स डे” समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया। संस्थान की अध्यक्षा संतोष गोयल ने अपने संदेश में कहा कि “माँ केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण की प्रथम गुरु होती है। माँ का त्याग, प्रेम और संस्कार जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। हमें सदैव अपनी माताओं का सम्मान एवं आदर करना चाहिए।”
संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री संदीप गोयल जी ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “माँ के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और संस्कार प्राप्त होते हैं। आज के युवा वर्ग को अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी माता-पिता के प्रति सम्मान एवं सेवा की भावना बनाए रखनी चाहिए। एक सशक्त समाज की नींव संस्कारित परिवारों से ही बनती है।” संस्थान परिवार द्वारा सभी माताओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की गई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…
-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…
ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…