" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीआईएमएस संस्थान के  पीजीडीएम विद्यार्थी आउटबाउंड ट्रेनिंग में प्रबंधन कौशल सीखने का मिला अवसर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।  ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क दो स्थित प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा नवप्रवेशित पीजीडीएम कोर्स के विद्यार्थियों के लिए दस जुलाई से चौदह जुलाई तक पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और सहयोग की भावना को व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से विकसित करना था। इस आउटबाउंड ट्रेनिंग में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मैनेजमेंट गेम्स और टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज में भाग लिया। इन गतिविधियों को विशेष रूप से इस तरह से डिजाइन किया गया था कि वे छात्रों को निर्णय लेने की क्षमता, सामूहिक प्रयासों में तालमेल, नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच जैसे महत्वपूर्ण प्रबंधकीय गुणों से सुसज्जित करें। प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों में ट्रस्ट फॉल, माइंड चैलेंज गेम्स, कोलैबोरेशन टास्क, लीडरशिप रोल-प्ले और इमोशनल इंटेलिजेंस आधारित खेल शामिल थे। प्रशिक्षित फील्ड एक्सपर्ट्स और फैकल्टी सदस्यों की देखरेख में छात्रों को चुनौतीपूर्ण लेकिन आनंददायक अनुभव प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था जंगल सफारी, जिसमें छात्रों ने प्रकृति के करीब जाकर वन्य जीवन और जैव विविधता का अवलोकन किया । यह अनुभव छात्रों के भीतर प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और धैर्य जैसे गुणों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ। जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा की इस प्रकार की आउटबाउंड ट्रेनिंग से छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन के प्रबंधन कौशल सीखने का अवसर मिलता है। यह अनुभव उन्हें न केवल कॉर्पोरेट चुनौतियों के लिए तैयार करता है, बल्कि व्यक्तिगत विकास में भी सहायक होता है। इस सफल आयोजन ने जीआईएमएस संस्थान की प्रैक्टिकल लर्निंग आधारित शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रासंगिक और प्रभावशाली सिद्ध किया है। संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के एक्सपोजर और ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिससे विद्यार्थी न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यवहारिक रूप से भी सशक्त बन सकें। सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में संस्था की ओर से चार सौ पचास नवप्रवेशित पीजीडीएम कोर्स के विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों एवं स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>