" data-ad-slot="">

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने स्वदेश कुमार सिंह, प्रो सुनील मिश्रा बने प्रदेश महामंत्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संघ कार्यालय  लखनऊ में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने ग्रेटर नोएडा स्थित प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान जीआईएमएस के सीईओ एवं गुरु एजुकेशनल स्किल फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वदेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश तकनीकी संवर्ग का पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रो. सुनील मिश्रा को महामंत्री घोषित किया। इस दौरान कुल बावन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर खुशी जताई गई।

प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः निर्वाचित होने पर स्वदेश कुमार सिंह  ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण पर विश्वास जताने के लिए मैं अपने संगठन के शीर्ष नेतृत्व महेन्द्र कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रभारी व संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश-उत्तरांचल-बिहार-,झारखंड, भगवती सिंह हमारे मार्गदर्शक व हमारे पुरोधा संतोष कुमार सिंह का आभार ज्ञापित करता हूं। महामंत्री सुनील मिश्रा ने भी संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया तथा कहा कि तकनीकी संवर्ग को पूरे प्रदेश में क्षेत्र, मंडल, खण्ड और जनपद स्तर पर विस्तार किया जायेगा तथा शीघ्र ही आईआईटी कानपुर , एमएनईटी प्रयागराज, आईआईआईटी प्रयागराज, एकेटीयू लखनऊ तथा सभी राजकीय इंजीनियरिंग कालेजों  से पदाधिकारी बनाये जायेंगे, जिससे शिक्षक वर्ग में साम्य,संतुलन और सामंजस्य स्थापित किया जा सके और सरकारी तथा प्राइवेट की खाईं को भरा जा सके। स्वदेश सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क में स्थित साठ से अधिक कालेजों का इंटीग्रेटेड टीचिंग लर्निंग ट्रेनिंग स्टार्ट-अप वृहद केन्द्र स्थापित करने की दिशा में काम जायेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>