विश्वभारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Pratibha Samman Ceremony organised at Vishwabharati Public School, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा,22 अगस्त। विश्वभारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में “देशभक्ति” थीम पर आधारित प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जो छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता, प्रतिभा, लगन और सर्वांगीण विकास को सम्मानित करने के लिए समर्पित था। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एस.के.कॉल, महासचिव डॉ. वी. के. गंजू  और अभिभावकगण विराजमान थे। ‌‍‌

Pratibha Samman Ceremony organised at Vishwabharati Public School, Greater Noida

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शालू पिल्लई ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे छात्रों की उपलब्धियां पूरे विश्व भारती परिवार के लिए हमेशा से ही अपार गौरव का स्रोत रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ, जो ज्ञान, आशा और उत्कृष्टता का प्रतीक है। इसके बाद भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और प्रभावशाली देशभक्ति नृत्य ने सम्पूर्ण प्रांगण को राष्ट्रीय भावना और भक्ति भावना से भर दिया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने योग के माध्यम से बताया कि “योग केवल शरीर की मुद्रा नहीं, वह जीवन जीने की कला है एक ऐसा विज्ञान जो आत्मा, शरीर और मन को एक सूत्र में पिरोता है।” मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, खेल ,संगीत, कला व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड और विषय-वार टॉपर्स का अभिनंदन था। अदिति जैन ने कक्षा 10 में 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिनव भटनागर ने कक्षा 12 में 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। कार्यक्रम का समापन  राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Spread the love