-राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन आर.सी. शर्मा ने पदयात्रा को दिखायी हरी झंडी
ग्रेटर नोएडा। समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की तरफ से शनिवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा, प्रबंध निर्देशिका प्रतिभा शर्मा तथा पुलिस अधिकारियों विकास यादव एवं चेतन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस पदयात्रा में लगभग 250 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया और इससे जुड़े भ्रमों को दूर करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर. सी. शर्मा ने बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि मानसिक रुप से बीमार व्यक्ति की देखभाल करे और लोगों को जागरुक भी करें, हमें समाज के जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए। पदयात्रा के दौरान विभिन्न संस्थानों की प्रधानाचार्या शिखा सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, प्रधानाचार्य मनीष कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य प्रिंस तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित संस्थान विद्यार्थी मौजूद रहे।






