" data-ad-slot="">
Categories: HOME

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने निकाली पदयात्रा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन आर.सी. शर्मा ने पदयात्रा को दिखायी हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा। समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की तरफ से शनिवार  को पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा, प्रबंध निर्देशिका प्रतिभा शर्मा तथा पुलिस अधिकारियों विकास यादव एवं चेतन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस पदयात्रा में लगभग 250 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया और इससे जुड़े भ्रमों को दूर करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर. सी. शर्मा ने बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि मानसिक रुप से बीमार व्यक्ति की देखभाल करे और लोगों को जागरुक भी करें, हमें समाज के जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए। पदयात्रा के दौरान विभिन्न संस्थानों की प्रधानाचार्या शिखा सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, प्रधानाचार्य मनीष कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य प्रिंस तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित संस्थान विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

12 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>