" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. वी. कलैसेलवन (डॉ. वी. कलैसेल्वन), सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, भारतीय फार्माकोपिया आयोग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. शर्मा एवं डॉ.वी. कलैसेलवन, मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. वी. कलैसेलवन ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से, भारतीय फार्माकोपिया आयोग, फार्मेसी प्रोफेशन में एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो भारत में दवाइयों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों को निर्धारित करने का कार्य करती है। भारतीय फार्माकोपिया आयोग के अंतर्गत कार्य करने का अवसर छात्रों को फार्माकोविजिलेंस, ड्रग स्टैंडर्ड सेटिंग, और रिसर्च से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान देने का मौका देता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है। मुख्या अतिथि ने राम ईश इंस्टिट्यूट के इस वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह की बहुत सरहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल विद्यार्थी एवं शिक्षकों को एक नयी ऊर्जा और जीवन में समाज के प्रति योगदान करने का प्रोत्साहन देती है।

समारोह के दौरान डॉ. वी. कलैसेलवन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, और शिक्षकों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व नकद पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने स्वयं स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चयनित मोहित कुमार (बी फार्म), तरुण (डी फार्म) और नितिन (पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग), वर्ष 2024-2025 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की श्रेणी में नेहा सेठी (टीजीटी) निधि शर्मा (पीआरटी), प्राची सक्सेना (पीजीटी, मानविकी), नेहा यादव (डिप्लोमा इंजीनियरिंग), डॉ. रीमा सिन्हा (एम फार्मा केमिस्ट्री), पंकज कुमार जायसवाल (बी फार्मा द्वितीय चौथे वर्ष), काजल चौधरी (बी फार्मा प्रथम वर्ष) और पूजा (डी फार्मा) को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने  काजल चौधरी को “राम-ईश सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार” से भी सम्मानित किया और उनकी शोध क्षमता की सराहना की।

मास्टर ऑफ फार्मेसी सत्र 2024-25, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री / फार्माकोलॉजी, प्रथम वर्ष से क्रमशः माधुरी (प्रथम स्थान), पवन कुमार (द्वितीय स्थान), सूफिया खान (प्रथम स्थान), एवं प्रीत भडाना (द्वितीय स्थान) एवं द्वितीय वर्ष से क्रमशः करिश्मा (प्रथम स्थान), रितेश प्रताप ओझा (द्वितीय स्थान) एवं बी. फार्मा, के प्रथम वर्ष से चतुर्थ वर्ष, क्रमशः कृति शर्मा (प्रथम स्थान), विदुषी सिंह, जया भाटी (द्वितीय स्थान), आँचल शर्मा (प्रथम स्थान), अनुश्री जैन (द्वितीय स्थान), कशिश चौहान (प्रथम स्थान), निकिता (द्वितीय स्थान), हर्ष (प्रथम स्थान) निशान कुमार (द्वितीय स्थान) एवं डी फार्म प्रथम वर्ष से द्वितीय वर्ष के क्रमशः अदिति तिवारी (प्रथम स्थान), गौरव (द्वितीय स्थान), पारुल (प्रथम स्थान), हेमा शर्मा (द्वितीय स्थान) एवं पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, प्रथम वर्ष से द्वितीय वर्ष के क्रमशः रुद्राक्ष चौहान (प्रथम स्थान), भविष्य त्यागी (द्वितीय स्थान), रंजन कुमार (प्रथम स्थान), अमित तिवारी (द्वितीय स्थान), शिवम् शर्मा (प्रथम स्थान), कोमल (द्वितीय स्थान) मेधावी विद्यार्थियों को भी मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। एवं अधिकतम उपस्थिति के लिए आँचल शर्मा, अदिति तिवारी, एवं राहुल कुमार को भी मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राम-ईश इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र डॉ हरलोकेश यादव, एडिशनल प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी विभाग, एम्स, नई दिल्ली, की उपस्थिति रही।

समारोह में राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रबंध निदेशक प्रतिभा शर्मा, शिखा सिंह (प्राचार्या, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल), डॉ पल्लवी मनीष लाव्हाले (प्राचार्या, फार्मेसी संस्थान), मनीष कुमार विश्नोई (प्राचार्य, इंजीनियरिंग संस्थान), एवं डॉ. संदीप कुमार बंसल (विभागाध्यक्ष, डिप्लोमा इन फार्मेसी) की उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

15 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

16 hours ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>