" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

सेंट  जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा मे सीआईएससीई ज़ोनल एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों की दिखी प्रतिभा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट  जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन में सीआईएससीई ज़ोनल एथलेटिक मीट (गाज़ियाबाद क्षेत्र) की शरुआत हुई,जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने किया। यह  प्रतियोगिता 27 एवं 28 अप्रैल को निरंतर चलेगी, जिसमें गाज़ियाबाद क्षेत्र के लगभग 12-13 विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं, यह प्रतियोगिता तीन श्रेणी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। पहले दिन सोमवार को केवल बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन  किया गया, जिनके परिणाम इस प्रकार है।

1500 मीटर दौड़-17 वर्ष आयु समूह में पियूष शर्मा (सेंट जोसेफ विद्यालय) प्रथम, कारण डागर (माउंट कैरेमल विद्यालय) द्वितीय, काव्यांश निर्वाण (सेंट टेरेसा विद्यालय) तृतीय 5 किलोमीटर कदम चाल ,19 वर्ष समूह में  तनिष  चौधरी (इंग्राहम विद्यालय) प्रथम, यशपाल (इंग्राहम विद्यालय) द्वितीय, उत्कर्ष कुमार (सेंट जोसेफ अकादमी) तृतीय। 5 किलोमीटर कदम चाल-17 वर्ष समूह में  अंशुमान चौधरी (इंग्राहम विद्यालय) प्रथम, आर्यमन चौधरी (इंग्राहम विद्यालय) द्वितीय,  गर्व त्यागी (क्रिस्टो ज्योति विद्यालय) तृतीय। 1500मीटर  दौड़ 19 वर्ष समूह वर्ग में देवेश सिंह (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, ईशान शर्मा (होली एंगल विद्यालय) द्वितीय, तुषार कुमार त्रिपाठी (फातिमा कॉन्वेंट विद्यालय) तृतीय।  गोला फैंक प्रतियोगिता 14 वर्ष समूह में ऋषभ सिंह (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, हिमांशु त्रिपाठी (सेंट जोसेफ अकादमी) द्वितीय,  सक्षम चौधरी (माउंट कैरेमल विद्यालय) तृतीय। ऊंची कूद -19 वर्ष आयु समूह में नमन सिंह (सेंट जोसेफ विद्यालय) प्रथम, जय कुमार (सेंट जोसेफ विद्यालय) द्वितीय, सक्षम (सेंट जोसेफ अकादमी) तृतीय। ऊंची कूद-14 वर्ष समूह में  गर्व त्यागी (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, अभिनव त्यागी (सेंट जोसेफ अकादमी) द्वितीय, ज्योतिष मिंज (फातिमा कॉन्वेंट विद्यालय) तृतीय। कार्यक्रम के पहले दिन कुल 260 प्रतिभागी के सम्मिलित हो रहे हैं। जिसमें खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

ग्रेनो वेस्ट और गाजियबाद के यात्रियों को बड़ी राहत-130 मीटर रोड से आवाजाही हुई शुरु,तिलपता आरओबी वाहनों के लिए खुला

--ग्रेनो से ग्रेनो वेस्ट की कनेक्टिीविटी हुई और बेहतर --रेलवे ओवरब्रिज चार लेन का और…

21 hours ago

एस.के. गोयल मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान दिवस, लोगों में दिखा उत्साह

ग्रेटर नोएडा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस.के. गोयल मेमोरियल फाउंडेशन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

3 weeks ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

3 weeks ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

3 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

3 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>