" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2026 को राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने हेतु जिला-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य बिंदु छात्रों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग विकसित करना और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग के लिए तैयार करना था। इस कार्यशाला में ग्रेटर नोएडा के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 6 टीमों ने प्रोजेक्ट, एक्टिविटी और टूल्स के माध्यम से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया कि किस प्रकार कक्षा में कोडिंग, लॉजिकल रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एल्गोरिदम सोच को खेल और प्रोजेक्ट पर आधारित गतिविधियों से पढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या  शिखा सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में तकनीक के साथ चलना हर छात्र के लिए अनिवार्य है।  राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में हम कोडिंग क्लब, AI लैब और प्रोजेक्ट आधारित सीखने पर जोर दे रहे हैं ताकि हर बच्चा तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बने। निर्णायक मंडल तथा मुख्य वक्ताओं में प्रधानाचार्य श्री नीरज अवस्थी, मॉर्डन स्कूल, नोएडा; प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कंसबनिक, एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल; तथा प्रोफेसर तथा रिसर्च एसोसिएट डॉ. विश्वदीप सिंह बघेला, गलगोटिया विश्वविद्यालय शामिल थे। सभी ने NEP 2020 के संदर्भ में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। मेजबान विद्यालय से मैडम नेहा सेठ और मैडम नेहा तिवारी ने स्कूल स्तर पर AI लैब और कोडिंग क्लब शुरू करने के अपने अनुभव साझा किए। तथा ज्ञानवर्धक प्रेजेंटेशन दिया। अंत में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए ताकि शिक्षक और छात्र दोनों AI-संचालित भविष्य के लिए तैयार हो सकें।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

12 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

13 hours ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

1 day ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

2 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>