" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)  सेक्टर-जीटा-एक ग्रेटर नोएडा में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 3, 4 एवं 5 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन इस्कॉन मंदिर, आ-49, ज़ीटा-1, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार एवं दर्शन, अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन, श्रीकृष्ण अभिषेक, भजन-कीर्तन तथा महाआरती जैसे अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य प्राकट्य उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके उपरांत महाआरती एवं हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भगवद्गीता एवं वैदिक साहित्य प्रदर्शनी, प्रसादम फूड कोर्ट तथा महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही दर्शन, पार्किंग, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के महाप्रबंधक  अतुल कृष्ण प्रभु ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। इस दौरान श्री श्री राधा-कृष्ण की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर की सुंदर सजावट, मनमोहक झांकी एवं आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को दिव्य अनुभूति प्रदान करेगा। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा की ओर से सभी श्रद्धालुओं, परिवारजनों एवं शहरवासियों से इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य उत्सव का आनंद लेने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर बी.एन. त्रिपाठी गिरिराज दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है। सीसीटी कैमरे से नजर तो रखी जाएगी साथ ही स्थानीय पुलिस व वालेंटियर भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। इस बार स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। तुला दान के साथ गोवर्धन परिक्रमा, 4 सितम्बर को प्राकट्य  उत्सव के दौरान भगवान का अभिषेक व रात 12 बजे महाआरती किया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

34 minutes ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

23 hours ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

24 hours ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

24 hours ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>