" data-ad-slot="">
Categories: HOME

राणव ने साधू का वेश धारण कर सीता का किया हरण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएड। श्री रामलीला कमेटी साइट-4 में रामलीला से पूर्व गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर देश भगति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व कमेटी द्वारा स्वच्छ भारत की झांकी भी बनाई गई साफ सफाई का सन्देश भी दिया गया। लीला मंचन गणेश वंदना से प्रारम्भ हुआ अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा  ने दीप  प्रज्जलित किया। रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ जिसमें श्री राम अपनी पत्नी सीता और अनुज भ्राता लक्ष्मण संग चित्रकूट से आगे चलते हैं और मार्ग में ऋषि अगस्त से उनकी मुलाकात हुई ऋषि अगस्त उन्हें पंचवटी का मार्ग बताते हैं तीनों पंचवटी में पहुँचते हैं पंचवटी में नारद सूपर्णखा सम्वाद होता है तब सूपर्णखा श्री राम से विवाह करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखती है और लक्ष्मण जी द्वारा उसकी नाक काटी जाती है तब वह खर दूषण के पास जाती है, खर दूषण भी मारे जाते हैं फिर वह रावण के पास जाती है तब रावण मारीच को मनाकर उसे स्वर्ण मृग के रूप में ले जाकर और स्वयं साधु के वेश में जाकर  सीता का हरण कर लेता है। माता सीता की रक्षा को जटायु आता है रावण के हाथों जटायु घायल हो जाता है तब श्री राम सीता के वियोग में रोते बिलखते हैं और वन वन सीता की खोज करते हैं कभी खग मृग से पूछते हैं तो कभी पेड़ पौधों से सीता के बारे में पूछते हैं। सीता जी को खोजते खोजते घायल जटायु से उनकी मुलाकात होती हैं जटायु उन्हें बताता हैं कि रावण सीता का हरण करके ले गया हैं और जटायु अपने प्राण त्याग देते हैं, जटायु उद्धार होता हैं और आरती के साथ रामलीला का समापन होता हैं। महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया  सोमवार को नारद सुपर्णखा संवाद , सीता हरण , राम वियोग , जटायु मरण आदि लीलाओ का मंचन होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष  मनजीत सिंह  बिजेन्द्र  सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल  कुलदीप शर्मा  आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>