" data-ad-slot="">

आईएचटी संस्थान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टिकल्चर टेक्नॉलॉजी(आईएचटी) नॉलेज पार्क में परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छत्रपति शिवाजी के जीवन और वीरता पर चर्चा की गयी। संगोष्ठी में संदीप सूदन को-चेयरमैन, आईएचटी, डॉ. विजयन कौल, डी.सी शर्मा, अनीता, डॉ. वीरेन्द्र पटेल, ललित प्रताप सिंह, यामिनी भदौरिया, राकेश गौस, आशीष रंजन, संजीव कुलश्रेष्ट ने अपनी बात रखी। डॉ. विजयन कौल ने बताया छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिवस के अवसर पर ही हर साल 19 फरवरी को भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। उनकी सेना पहली ऐसी थी जिसमें गुरिल्ला युद्ध का जमकर इस्तेमाल किया गया। ज़मीनी युद्ध में शिवाजी को महारात हासिल थी। वो एक धार्मिक हिंदू के साथ दूसरे धर्मों का भी सम्मान करते थे, वे संस्कृत और हिंदू राजनीतिक परंपराओं का विस्तार चाहते थे। मराठा साम्राज्य की शानदार विजय पताका फहराने वाले महान शूरवीर छत्रपति शिवाजी एक ऐसे ही योद्धा थे। मुगलों को उनकी औकात बताकर उनके सबसे क्रूर शासक औरंगजेब को शिकस्त देने वाले भारत के इस वीर की सच्ची कहानियां ठीक से प्रचारित ही नहीं की गई। छत्रपति शिवाजी को शिवाजी राजे भोसले के नाम से भी जाना जाता है। शिवजी की महानता सिर्फ युद्ध कौशल और बहादुरी में ही नहीं थी, बल्कि एक  योग्य प्रशासक भी थे। धर्म के आधार पर कभी भी उन्होंने पक्षपात नहीं  किया। उन्होंने कभी किसी नारी का निरादर नहीं किया। यहाँ तक की युद्ध में हारे हुए दुश्मनों की स्त्रियों को भी सम्मान किया। गोर्रिल्ला युद्ध, किलो का उपयोग और नव सेना का निर्माण भारत में पहली बार शिवजी ने किया था। शिवाजी  का सन 1674 में राज्य अभिषेक हुआ और वह छत्रपति बने। उन्होंने रायगढ़ को अपनी  राजधानी बनाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>