" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गौ रक्षा और गौ सेवा से ही होती है मोक्ष की प्राप्ति- पंडित हरिकृष्ण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। जो लोग गौ रक्षा और गौ सेवा करते हैं उन्हें 33 करोड़ देवी देवताओं को प्रसन्न करने का फल मिलता है। हिंदू धर्म में गाय को माता के स्थान पर माना गया है। जो व्यक्ति गाय व माता-पिता की सेवा करता है उसका जीवन तर जाता है और उसे ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण ने अपनी गायों के साथ ही पूरा समय व्यतीत किया था और लोगों के साथ गायों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। इसलिए भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक मानव को गौ रक्षा और गौ सेवा करनी होगी। उक्त शब्द कथा वाचक हरिकृष्ण कौशिक ने गांव चांदपुर-शाहपुर स्थित सिद्ध मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद भागवद कथा के दौरान कहे। इसके साथ ही उन्होंने रुकमणी विवाह का प्रसंग बड़े ही सुंदर श्लोकों व संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। भक्तिमय संगीत की धुनों ने प्रांगण में उपस्थित श्रोताओं को थिरकने पर विवश कर दिया। कथा आयोजक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर भीकचंद शर्मा, जयपाल शर्मा, चमन सिंह, अशोक, सुनील, अंकित, पीयूष, विक्रम, दीपक, कलिया, दुष्यंत, रामकुमार, अनिल, गोवर्धन, रजनी, सरस्वती, नरेश, दयावती, रामवीर, कुसुम आदि सैकड़ो श्रोता मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

21 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

21 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>