सेवा भारती ने प्रशिक्षण में कार्यकारिणी का किया विस्तार

सेवा भारती ने प्रशिक्षण में कार्यकारिणी का किया विस्तार

ग्रेटर नोएडा। सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई ने प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में अनिल, क्षेत्र संगठन मंत्री सेवा भारती ने सभी कार्यकर्ताओं को सेवा भारती के कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाकर निःशुल्क शिक्षा केंद्र, सामाजिक जागरण, स्वावलंबन तथा स्वास्थ्य के कार्य पूरे जिले में करने पर जोर दिया।
Seva Bharti Sammelon
सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें, जे. पी. सिंह तथा कर्नल बी.सी. यादव को संरक्षक, कर्नल लाखन सिंह-जिलाध्यक्ष, रुद्रेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष,नरेश-उपाध्यक्ष, मनोज भाटी- उपाध्यक्ष, मयंक पाण्डेय- जिला मंत्री, नितिन वर्मा-कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही ग्रेटर नोएडा, दादरी, गौतम नगर सहित अन्य 3 नगरों की भी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी के सभी नव नियुक्त सदस्यों ने आगामी 3 माह में सेवा कार्य विस्तार की योजना बनाई। इस प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख गौतम पाल सहित पूरे जिले से कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed