ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय में ‘चिल्ड्रेस डे’ के अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों के लिए मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक आदरणीय फादर विनॉय, प्रधानाचार्य आदरणीय फादर ऑल्विन पिंटो, प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस सिस्टर सीधा प्री-प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस सिस्टर मेबल तथा कुछ छात्रों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात फादर विनॉय तथा प्रधानाचार्य ने पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर मालयार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अध्यापकगणों ने छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न ग्रन्थों से प्रार्थनाएँ की।
इस अवसर पर समूहगान, समूहनृत्य, नाटक, कव्वाली तथा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के मुख्य बिंदु रहे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत समूहगान के सुरों से छात्र झूम उठे। कव्वाली सुनकर छात्रों के चेहरों पर अतुल्य चमक आ गयी, अध्यापिकाओं के अत्यंत मनभावन राजस्थानी लोक नृत्य को देखकर सेंट जोसफ का प्रांगण तालियों से गूंज उठा। शिक्षकों का मंच प्रस्तुतीकरण अत्यंत सराहनीय रहा जिसमें उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए सचेत किया तथा अपने विद्यार्थी जीवन के अमूल्य समय को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंततः छात्रों ने जल ही जीवन है’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के समापन पर आदरणीय प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने छात्रों को बालदिवस की शुभकामनाएं दी और अपने बहुमूल्य शब्दों में उन्हें सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम को छात्रों के लिए मनभावन बनाने हेतु शिक्षकगणों का भी धन्यवाद किया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…