" data-ad-slot="">

मधुमेह से बचने के लिए नियमित व्यायाम, खान-पान , जांच व नियमित रुप से दवा का करें सेवन- डॉ. अमित गुप्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरुक

-आरएसडीआई ने ब्लू सर्कल सेल्फी के साथ परिचौक को नीली लाइट से किया प्रकाशित

ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। विश्व डायबिटीज दिवस पर वरिष्ठ मधुमेह विशेषज्ञ डॉ अमित गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएसडीआई ने बताया कि इस वर्ष की थीम है डायबिटीज एजुकेशन- ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को मधुमेह से बचा सकें और जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें रोग के गंभीर प्रभावों से बचा सकें। उन्होंने बताया कि आरएसडीआई द्वारा लेट्स टॉक डायबिटीज (डायबिटीज पर चर्चा करें) अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में डायबिटीज से जुड़े विभिन्न तथ्यों पर बात की जाएगी और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में इस अभियान का आरंभ सेंटर फॉर डायबिटीज केयर में किया गया। ब्लू सर्किल के साथ सेल्फ़ी लेकर लोगों ने इस अभियान में बाद चढ़ के भाग लिया। विश्व डायबिटीज दिवस के दिन परिचौक पर पारियों को नीली रोशनी में उज्वलित किया जाएगा। टाइप-1 डायबिटीज के बच्चों के लिये एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी चर्चा की जाएगी।

डॉ अमित गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएसडीआई

डॉ. अमित गुप्ता ने बताया की वजन को ना बढ़ने दे, ख़ान पान का संतुलन बनाये रखे, व्यायाम करें, रक्त में शुगर की जाँच करे, समय पर दवाई खायें और नियमित रूप से इलाज की निरंतरता बनाये रखें। मांशपेशियों पद भी ध्यान देने की ज़रूरत है। कुर्सी से पाँच बार उठ कर बैठने में अगर 12 सेकेंड से अधिक समय लगता है  तो मांसपेशियों की कमजोरी की तरफ़ इशारा करता है। इसी के साथ राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अमित गुप्ता ने विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान जिम्स के सीएएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव सहित जिम्स के अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>