" data-ad-slot="">

सेंट जोसेफ स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन,बच्चों को दी गयी जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ, जिसमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुख्य पदों पर नियुक्त कर पदासीन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य व पधारे हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व ईश्वर वंदना से किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने विद्यार्थियों के परिषद को दो भागों में गठित करने का निर्णय लिया, जिसमें पहला भाग कक्षा 1 से 5 तक तथा दूसरा भाग कक्षा 6ठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का गठित किया गया तथा दोनों भागों के मुख्य विद्यार्थी अथवा प्रधान विद्यार्थी का चयन कर उसका नाम सर्वजनिक किए गए आज प्रधानाचार्य के साथ स्कूल के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, सिस्टर्स, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं सभी विद्यार्थी गणों के साथ पिछले सत्र में भिन्न भिन्न कक्षाओं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बुलाया गया तथा सभी अभिभावक अपने नौनिहालों के कठिन परिश्रम के पश्चात प्राप्त किए हुए पदक एवं प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए बड़ी खुशी के साथ उपस्थित हुए और सभी के चेहरे पर प्रसन्नता एवं सुकून देखा जा सकता था।

कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति सिबाराम खारा शामिल हुए। प्रधानाचार्य/ स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के विद्यार्थियों को चार अलग-अलग सदनों विभाजित किया जिसमें पहला-बोस सदन, दूसरा-पटेल सदन, तीसरा टैगोर सदन एवं चतुर्थ सदन का नाम गांधी सदन दिया गया, इसमें इन सभी सदनों के लिए विद्यार्थियों को कप्तान एवं उपकप्तान के रूप में चयनित किया गया एवं सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि ने उन्हें पद व निष्पक्ष भाव से अपने सदन को आगे बढ़ाते रहने की शपथ दिलाई। इसके साथ स्कूल के विद्यार्थी समय समय पर अपने नृत्य की प्रतिभा दिखाकर कार्यक्रम को और मनमोहक बनाते रहे।

कार्यक्रम में गत सत्र में कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी एवं किसी एक भी विषय में सर्वोच्ध अथवा शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बुलाया गया जिससे कि वह अपने लाडलों के कठिन परिश्रम एवं प्राप्त की हुई ऊंचाइ‌यों को अपनी आंखों से देख सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिबाराम खारा ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं लगन की खुले दिल से प्रशंसा की तथा कहा कि सेंट जोसफ विद्यालय लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है तथा आगे भी अपनी छवि को और उज्जवल करेगा तथा उन्होंने स्कूल प्रबंधन की भी खुले हृदय से प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन एवं मैनेजर प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने अपने शब्दों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि मेहनत की चमक को छुपाया नहीं जा सकता यह देर से ही सही लेकिन एक दिन अपना प्रकाश बिखेरती जरूर है। साथ ही उन्होंने स्कूल के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को उनके कठिन परिश्रम एवं समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

Student council formed in St. Joseph School, children given responsibilities

कक्षा एक से पांचवी तक के सदनों के चयनित कप्तानों की विवरण इस प्रकार हैं:

बोस सदन- बालक वर्ग में दैविक बंसल, बालिका वर्ग में काव्या सिंह।

पटेल सदन – बालक वर्ग में नक्श चौधरी, बालिका वर्ग में अनन्या कुमारी।

टैगोर सदन – बालक वर्ग में राघव भाटी, बालिका वर्ग में अनन्या गर्ग।

गांधी सदन- बालक वर्ग में लक्षित जोशी एवं बालिका वर्ग में काव्य चौहान।

वही कक्षा छठी से 12वीं तक के लिए चयनित विद्यार्थियों के विवरण इस प्रकार हैं-

बोस सदन- बालक वर्ग में नैतिक, बालिका वर्ग में प्रियंका। पटेल सदन बालक वर्ग में पुतिन, बालिका वर्ग में मानसी चौहान।

टैगोर सदन मे बालक वर्ग में अभिमन्यु, बालिका वर्ग में रिद्धिका सकलानी

गांधी सदन – बालक वर्ग में अभिनव चौहान एवं बालिका वर्ग में यामिनी।

वही मुख्य विद्यार्थी के रूप में कक्षा 1 से 5 वीं तक के लिए आयुष चौहान एवं सेजल जुनेजा को तथा उप मुख्य विद्यार्थी के रूप में रुद्र प्रताप सिंह व आयु मावी को वहीं कक्षा छठी से 12वीं के लिए प्रधान विद्यार्थी के रूप में अथर्व श्रीवास्तव को बालक वर्ग में व हंसी चतुर्वेदी को बालिका वर्ग में प्रधान विद्यार्थी एवं हर्ष शेखर को बालक वर्ग में उप मुख्य विद्यार्थी व सेजल देवलिया को बालिका उप मुख्य विद्यार्थी चयनित किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>