" data-ad-slot="">

सीआईएससीई बोर्ड दसवीं व बारहवीं के परीक्षाफल घोषित -सेन्ट जोसेफ स्कूल बारहवीं में शाश्वत कुमार श्रियांश 98 प्रतिशत व दसवीं में जीसस एण्ड मेरी के शौर्य पटेल 99.2 प्रतिशत अंक किया हासिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित कर दिए। जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल की तरफ से कक्षा 12वीं में की 127 विद्यार्थी एवं कक्षा दसवीं में 185 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कक्षा 12वीं में सम्मिलित विद्यार्थियों में 71 बालक एवं 56 बालिकाएं थीं। दूसरी तरफ कक्षा दसवीं में कुल 185 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमें 90 बालिकाएं एवं 95 बालक सम्मिलित हुए। बुधवार को सुबह से ही विद्यार्थी, स्कूल प्रबंधन एवं उनके अभिभावक परीक्षाफल का इंतजार कर रहे थे और जब दोपहर को परीक्षा फल घोषित हुआ तो उनके चेहरे कमल की तरह खिलने लगे। इस वर्ष सेंट जोसफ विद्यालय की तरफ से कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में 33 बालिकाएं और 51 बालक, वाणिज्य वर्ग में 15 बालक एवं 13 बालिकाएं वहीं ह्यूमैनिटी वर्ग में 5 बालक एवं 13 बालिकाएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। घोषित परीक्षा फल में सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में सक्षम मिश्रा ने सर्वाधिक 96.00 प्रतिशत अंक, वाणिज्य वर्ग में सुहानी अग्रवाल ने 96.75 प्रतिशत तथा ह्यूमेनिटी में शाश्वत कुमार श्रेष्ठ ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम बालिका वर्ग में वैष्णवी वैभव डौंड ने 96.60 प्रतिशत तथा बालक वर्ग में शौर्य बुटोला 95.80 प्रतिशत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने परिणाम के बाद कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारे अध्यापकों एवं माता- पिता को जाता है जिन्होंने हमें निरंतर पढ़ते रहने की प्रेरणा दी तथा वह गुण सिखाए जिससे कि हम इस सुखद परिणाम को हासिल कर सकें।

सेन्ट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सम पलाटी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रोत्साहित किया कि आगे भी अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रौशन करें और अच्छे नागरिक बनकर देश व समाज में अपने दायित्व का निर्वहन करें।   जीसस एण्ड मेरी कान्वेन्ट स्कूल में 12वीं में ऋषभ कुमार ने 96.25 प्रतिशत, वरुण सिंह बल्साना ने 94 प्रतिशत, लेरॉय तिवारी 93.75 प्रतिशत, कौशिक ने 93.75 प्रतिशत अंक, आयुष ने 93.5 प्रतिशत र शुभम सिंह ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी स्कूल से दसवीं में सौरभ पटेल ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ग्रेटर नोएडा में टॉप किया, यशी दवास ने 98.6 प्रतिशत, श्रद्धा शर्मा ने 98.2 प्रतिशत, समृद्धि उपाध्याय 97.4 प्रतिशत, अविका गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, कार्तिक सैनी ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किया।

शाश्वत कुमार श्रेष्ठ सिविल सेवा में बनाना चाहते हैं कैरियर

आईएसई बोर्ड में शाश्वत कुमार श्रियांश ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। शाश्वत ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से है। अलग-अलग स्ट्रीम की बात करे तो साइंस स्ट्रीम में सक्षम मिश्रा ने 95.4 और कॉमर्स में सुहानी अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाश्वत ने बताया कि वो आगे चलकर आईएएस बनना चाहते है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। वो स्कूल में हेड बॉय भी रहे है। उन्होंने बताया कि टाइम मैनेजमेंट के साथ पढ़ाई करना बेहतर होता है। विद्यालय के शिक्षक और माता-पिता का विशेष सहयोग रहा। इनके पिता धनंजय जो इंजीनियर है। वहीं माता नीलम प्राइवेट टीचर है। ऐसे में दोनों का काफी गाइडेंस मिलता रहा है।

सुहानी अग्रवाल 96.75 प्रतिशत अंक पाने के साथ बनना चाहती हैं सीए

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल की सुहानी अग्रवाल ने 12वीं की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सुहानी ने बताया कि उन्होंने 12वीं कॉमर्स साइड से की। उन्होंने बताया कि बिना किसी कोचिंग के खुद से ही उन्होंने घर पर ही तैयारी की। सबसे ज्यादा अच्छे अंक लाने में उनकी मदद तुरंत स्कूल से आकर घर पर रिवीजन करने से हुई, जिससे वह और अच्छी तरह से याद हो जाती और बाद में कोई परेशानी नहीं होती। सुहानी ने बताया कि वह स्कूल में एडिटोरियल मिनिस्टर थी, वहीं, 11वीं कक्षा में कल्चर मिनिस्टर भी बनी। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के सभी कार्यक्रमों ने उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, किसी चीज में समस्या आने पर वह उसे ऑनलाइन देखते और अपनी प्रश्नों का उत्तर पाती। वह आगे चलकर सीए बनना चाहते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>