" data-ad-slot="">

राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह 2025 का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह-2025 का आयोजन शुक्रवार को संस्थान परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा एवं मुख्य अतिथि प्रो. जे. पी. पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में प्रो. पांडेय ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है। समारोह के दौरान प्रो. पांडेय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, शिक्षकों और सहायक सदस्यों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व नकद पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने स्वयं स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चयनित निशांत कुमार (बी.फार्म), पायल रावल (डी.फार्म) और जैनव  (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग को  सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रो. जे. पी. पांडेय ने शिक्षकों को प्रदान किए गए राम-ईश इनोवेशन ग्रांट को अकादमिक शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल बताया। उन्होंने काजल चौधरी को “राम-ईश सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार” से भी सम्मानित किया और उनकी शोध क्षमता की सराहना की। मास्टर ऑफ फार्मेसी (फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को भी मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राम-ईश इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र अजय सिंह को फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रबंध निदेशक प्रतिभा शर्मा, शिखा सिंह (प्राचार्या, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल), डॉ. पल्लवी मनीष लाव्हाले (प्राचार्या, फार्मेसी संस्थान), मनीष कुमार विश्नोई (प्राचार्य, इंजीनियरिंग संस्थान), डॉ. संगीता गुप्ता (विभागाध्यक्ष, शिक्षा संस्थान) एवं डॉ. संदीप कुमार बंसल (विभागाध्यक्ष, डिप्लोमा इन फार्मेसी) शामिल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>