" data-ad-slot="">

यथार्थ अस्पताल के सौजन्य से फुल बॉडी चेकअप कैंप का आयोजन, पत्रकारों ने कराई स्वास्थ्य जांच

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य से सोमवार को एक विशेष फुल बॉडी चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें खून की जांच, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, और ईको जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। शिविर का उद्घाटन यथार्थ अस्पताल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह, यथार्थ अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. सुनील बालियान, और जनसंपर्क प्रबंधक गुल मोहम्मद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के पदधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उपस्थित पत्रकारों को जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। वहीं, डाइटेशियन ने संतुलित आहार और खानपान से जुड़े सुझाव दिए, जिससे पत्रकार अपने व्यस्त दिनचर्या में भी स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त की। यथार्थ अस्पताल के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

16 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

17 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>