" data-ad-slot="">

आर्ट ऑफ गिविंग का भव्य आयोजन ‘नेबर्गुड’ थीम पर दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्थानों पर मनाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के नेतृत्व में आर्ट ऑफ गिविंग का वार्षिक उत्सब इस वर्ष ‘नेबरगुड’ थीम के साथ दिल्ली-एनसीआर के लगभग 100 स्थानों पर भव्य रूप से मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, दया और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। कुमकुम शर्मा ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग की यह पहल केवल दान या सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे आस-पास के लोगों, पड़ोसियों और समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को भी उजागर करती है। उन्होंने कहा, “नेबरगुड का अर्थ है, अपने पड़ोस को एक बेहतर जगह बनाना, जहां हर व्यक्ति एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहे। हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”

इस विशेष अवसर पर, कुमकुम शर्मा और उनकी टीम ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे सीआर पार्क, साकेत, द्वारका, नोएडा, मुड़गांव, रोहिणी, जनकपुरी, लक्ष्मी नगर, वसंत कुंज, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और मथुरा आदि में जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, स्टेशनरी, दवाइयाँ तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। टीम ने स्लम क्षेत्रों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और सरकारी स्कूलों में जाकर लोगों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए सहायता प्रदान की।

इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर ‘नेबर्गुड की भावना को जीवंत किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष खेल, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे बच्चों और युवाओं में भी सेवा और सहयोग की भावना विकसित हो सके।

कुमकुम शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते हैं कि समाज में हर दिन आर्ट ऑफ गिविंग की भावना बनी रहे। जब हम अपने आस-पास के लोगों की मदद करते हैं, तो समाज स्वतः ही मजबूत और खुशहाल बनता है।”इस पहल के तहत, आर्ट ऑफ गिविंग टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता सुरक्षित और प्रभावी ढंग से पहुंच सके। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘नेबर्गुड’ की शपथ ली कि वे अपने आस-पास के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और समाज में भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देंगे।

आर्ट ऑफ गिविंग की यह पहल डॉ. अच्युत सामंत, प्रतिष्ठाता के आईआईटी, केआईएमएस एवं आर्ट ऑफ लिविंग के विचारों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और एक दूसरे की मदद करने का संदेश निहित है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>