" data-ad-slot="">

एनआईटी ग्रेटर नोएडा में आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन द्वारा कांफ्रेंस क्वालिटी एंड मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा (एनआईटी ग्रेटर नोएडा) में  आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन द्वारा कांफ्रेंस क्वालिटी एंड मैनेजमेंट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य आईईईई द्वारा आयोजित की जाने वाली कांफ्रेंस की गुणवत्ता तथा प्रबंधन से संबंधित सूक्ष्म आयामों पर चर्चा करके उनका सफल आयोजन सुनिश्चित करना था।  इस अवसर पर आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन के एडवाइजर डॉ. एस. एन. सिंह, आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन चेयर डॉ योगेश चौहान, आईईईई उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सेक्शन चेयर डॉ. आशीष कुमार सिंह, आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन चेयर इलेक्ट प्रो. मो. रिहान, डॉ अवधेश कुमार-प्रो वाइस चांसलर-गलगोटियास यूनिवर्सिटी, डॉ राघवेंद्र चौधरी-आईआईटी कानपुर, डॉ वरुण काकड़-जॉइंट सेक्रेटरी-आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन, एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के निदेशक डॉ. विनोद एम कापसे, डॉ अनिल कुमार अहलावत, डॉ कुमुद सक्सेना, डॉ पवन कुमार शुक्ला, विक्रम सिंह, डॉ मनीष कौशिक, कनिका जिंदल, हर्ष अवस्थी, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज के शिक्षकगण प्रतिभागी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। आईईईई उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सेक्शन चेयर डॉ आशीष कुमार सिंह ने कांफ्रेंस से संबंधित विभिन्न पहलुओं के विषय में आवश्यक जानकारियां साझा कीं। आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन चेयर डॉ. योगेश चौहान ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप के आयोजन से कांफ्रेंस की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने तथा सफलता पूर्वक कांफ्रेंस का आयोजन करना है।

आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन चेयर इलेक्ट प्रो मो रिहान ने वर्कशॉप के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आईईईई हमेशा ही इस बात को लेकर प्रतिबद्ध रहा है कि किस प्रकार रिसर्च को बढ़ावा देकर उच्च स्तर का अनुसंधान प्रस्तुत किया जा सके। इस संबंध में आईईईई की ओर से  आवश्यक सहायता और समर्थन किया जाता है।

आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन के एडवाइजर डॉ एस एन सिंह ने कहा कि इतनी अधिक संख्या में प्रतिभागियों को देखकर बड़ी प्रसन्नता हो रही है। इसका सीधा अर्थ यह है कि किस प्रकार अनुसंधान  के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। इस प्रकार की लगन से निश्चित ही देश के सुनहरे भविष्य को सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस वर्कशॉप में एक्सपर्ट सेशन का भी आयोजन किया गया। डॉ इकराम ख़ान ने सही तरीक़े से रिसर्च पेपर लिखने और किस प्रकार से किसी भी रिसर्च पेपर की स्वीकृति की संभावना बढ़ जाती है, इस विषय पर व्याख्यान  दिया। एमएमयूटी गोरखपुर के प्रोफ़ेसर डॉ प्रभाकर तिवारी ने कांफ्रेंस की पब्लिसटी के विषय में जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कांफ्रेंस के विषय में सही से पब्लिसिटी की जाये तो इससे उस कांफ्रेंस में प्रतिभागिता बधाई जा सकती है जो कि कांफ्रेंस की सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने सफलता पूर्वक कांफ्रेंस आयोजित करने के विषय में अनेकों प्रश्न रखे जिनका समुचित उत्तर विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>