" data-ad-slot="">

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रज्ञा IAS एकेडमी ने  महिलाओं को किया प्रोत्साहित, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा हुए शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा आएएस  एकेडमी, कामर्शियल बेल्ट  अल्फा-1 की तरफ से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे, वहीं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मनी मित्तल और प्रख्यात समाजसेवी विमलेश शर्मा विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल हुई।  कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा आईएएस अकेडमी की निदेशिका आरती शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने आरती शर्मा से आग्रह किया था कि वे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित करें। आज उन्होंने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। आगे उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वह साहसिक कार्रवाई है, जिसमें मोदी सरकार द्वारा दी गई स्वतंत्रता के तहत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की गई। अभिषेक शर्मा ने 2014 से लेकर 2025 तक मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और 2017 से अब तक योगी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में आए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की।‌ उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि अधिक से अधिक युवा राजनीति में आएं। मुझे देश के सबसे युवा भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर यह संदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की और दादरी विधायक तेजपाल नागर की जीत भी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी जीत रही। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मनी मित्तल ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आज की महिलाएं घर और काम दोनों को कुशलतापूर्वक संभाल रही हैं। यह ज़रूरी है कि महिलाएं समाज और परिवार में समान रूप से जिम्मेदारी निभाएं। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर और जागरूक बनेंगी। समाजसेवी विमलेश शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की बदलती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।

प्रज्ञा आईएएस एकेडमी की निदेशिका आरती शर्मा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है। हम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को एक मंच पर लाकर समाज के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में सब मिलकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष अर्पित शर्मा, टेन न्यूज़ नेटवर्क के फाउंडर गजानन माली, और अन्य कई सामाजिक संगठन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, प्रज्ञा IAS अकैडमी के छात्र-छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>