ग्रेटर नोएडा। मुरादाबाद डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश डांस की ओर से एक दिवसीय 16वीं उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन मुरादाबाद में किया गया, जिसमें बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, चंदौली, रामपुर, हापुड़, गौतमपुरा नगर जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी और एएस एक्सप्रेशन डांस स्टूडियो की ओनर अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर 6 आयु वर्ग में इशिका गर्ग प्रथन स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीती। आयु वर्ग 6-9 आयु वर्ग में सान्वी सिंह ने प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुपर मांम में अर्चना गजभिये ने प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता।
अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया बहुत दिनों से बच्चे और सुपर मांम दिन रात तैयारियों में लगे थे। अंततः सबकी मेहनत रंग लायी है। यह प्रतिभागी अब आगे नेशनल लेवल के डांस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया कि बस लगन चाहिए किसी भी काम को अंजाम देने के लिए, ऐसा कुछ नहीं जो हमारे बच्चे ना कर सके। अर्पिता श्रीवास्तव एक मान्यता पर डांस टीचर है और जुंबा प्रशिक्षक हैं। गौतम बुद्ध नगर की सुपरमॉम प्रतियोगिता में अर्पिता गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…