ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन में शुक्रवार को आयोजित ”इन्स्परेशन-22” के तहत कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर केसीसी सहित कई संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन दीपक गुप्ता और केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन की डायरेक्टर प्रो. डॉ. भावना अग्रवाल ने इस मौके पर प्रतिस्पर्धी छात्र-छात्राओं और कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। डायरेक्टर प्रो. डॉ. भावना अग्रवाल ने स्वागत भाषण के साथ ही स्पर्धा और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और समारोह को आगे बढ़ाया। उद्घाटन नृत्य, गायन और बैंड प्रदर्शन के बाद अलग-अलग समूहों में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसके तहत देश भक्ति गान, लोक और सांस्कृतिक नृत्य के साथ-साथ कहानी लेखन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही मीम और संक्षिप्त भाषण में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई प्रतियोगियों ने अपनी कला से लोगों का खूब मनोरंजन भी किया।
”इन्स्परेशन-22” में केसीसी के अलावा जिन संस्थानों के छात्रों और अतिथियों ने भाग लिया उनमें-जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, दिल्ली टेक्निकल कैंपस, गीतारतन इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, भगवान परशुराम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, दयाल सिंह कॉलेज (दि.वि.), कालिंदी कॉलेज (दि.वि.) के साथ कई अन्य कॉलेज शामिल थे। पहली प्रतियोगिता लोक और सांस्कृतिक नृत्य की हुई, जिसमें दिल्ली टेक्निकल कैंपस ने प्रथम थान प्राप्त किया। दूसरी प्रतियोगिता देश भक्ति गीतों के गायन पर आधारित थी, जिसमें प्रणव कौशिक (केसीसीआईएलइचई) एवम् निखिल शर्मा (बीपीआईटी) ने क्रमशः प्रथम, अनमोल पाण्डे (बीपीआईटी) द्वितीय और अविनाश सिंह, जीएल बजाज ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च एवं राधिका चंगुलानी (केसीसीआईअलईचई) तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कहानी लेखन प्रतियोगिता में सौम्य जैन (सीपीजे कॉलेज) विजेता रहे। जेएएम-‘जस्ट अ मिनट’ कैटेगरी में संक्षिप्त भाषणों का कौशल परखा गया। इस स्पर्धा में सिमरन अरोड़ा (जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) विजेता रही। इसके अलावा मीम कैटेगरी में भी छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें केसीसी आईएलइचई) ने पहला स्थान प्राप्त किया। संस्थान प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार जताया और ऐसे कार्यक्रमों की अवश्यकता पर जोर दिया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…