" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पचपन फिट का धनुष टूटा पचास फिट की ऊंचाई पर, दर्शकों मे दिखा उत्साह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आज की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने दीप प्रज्जलित कर लीला मन्चन का शुभारंभ किया दीप प्रज्जलित में बबली कसाना , तेजपाल आर्य , युट्यूबर मृदुल , नितिन , प्रगति भी उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष अतिथि लव कुमार, एडिशनल कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर ने रामलीला कमेटी के  सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा मंचन मैने कभी नहीं देखी जो ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। महासचिव बिजेन्द्र सिंग आर्य ने बताया गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर में जनकपुरी में देश देशांतर के राजा पधारे और जनक जी की प्रतिज्ञा के अनुसार सभी राजाओं ने धनुष पर अपना अपना बल आजमाया और धनुष को उठाने में असफल रहे तब राजा जनक निराश होकर कुछ कटु वचन कहे जिससे लक्ष्मण जी क्रोधित हो गये तब श्री राम ने उन्हें शांत किया और तब ऋषि विश्वामित्र ने श्री राम को धनुष उठाने की आज्ञा प्रदान की। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम ने धनुष उठाया उठाते ही धनुष टूट गया ।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया पचपन फिट का धनुष पचास फिट की ऊंचाई पर टूटा यह नजारा देखर दर्शको ने जमकर तालिया बजाई रामलीला ग्राउंड श्री राम के जय जय कार से गुंज उठा सीता जी ने श्री राम को जयमाल पहनाई परशुराम क्रोधित हो कर आये तब श्री राम ने उन्हें शांत कराया और फिर अयोध्या से जनक पूरी में बारात आई और चारों भाईयों का विवाह संपन्न हुआ और अयोध्या में चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और तीनों रानियों ने चारों बहुओं की आरती उतारकर अयोध्या में उनका स्वागत किया । मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल लीला मंचन में राज्यभिषेक की घोषणा , मंथरा कैकयी संवाद , श्रवण वध , दशरथ मरण , राम वनवास , गुहूराज से भेंट , राम केवट संवाद आदि लीलाओ का मंचन होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा जी पी गोस्वामी मुकेश शर्मा हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल श्यामवीर भाटी अमित गोयल अतुल जिन्दल विकास जतन भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना अरुण गुप्ता विशाल जैन विकास गर्ग सुरेंद्र तायल विकास आर्य मास्टर प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>