" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

होली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को अलंकरण समारोह में जिम्मेदारी देते हुए किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में  अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं अभिभावकों के द्वारा मां सरस्वती के चरणों में मालार्पण एवं दीप प्रज्वलित  करके किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिषद के सदस्यों को स्लैश और बैच देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा चयनित विद्यालय अध्यक्ष अरमान कपूर व देवयानी धाल उपाध्यक्ष देव तेओटिया व किया भाटी जनरल सिक्योरिटी प्रभारी, कैफ सैफी व साक्षी दुबे स्पोर्ट्स कैप्टन, लक्ष्य राजपूत व कोमल भाटी वॉयस स्पोर्ट्स कैप्टन वंश यादव व वंशिका सिंह, जूनियर हेड बॉय देव प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल पैरी भाटी ने परिषद के अन्य सदस्यों सहित अपने विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की शपथ ग्रहण की।

समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मधुर गीतों से शमा बांध दिया और देशभक्ति गीतों पर अपनी अद्भुत नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने विद्यार्थियों को उनके समान कर्तव्यनिष्ठ देशभक्ति और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों द्वारा दिए गए अपने कीमती समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन झराश्री एवं श्वेता खन्ना द्वारा भावना शर्मा एवं भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>