" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

डीएडब्ल्यूपीएस, ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा ने दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम एवं भारत को जानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और स्टाफ के अमूल्य योगदान का सम्मान करना और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहना था। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के 8 अकादमिक टॉपर्स, रघुनन्दन, आशी, सिद्धान्त पांडेय, प्रियल शर्मा, आरव गोयल, आराध्या शर्मा, अर्णव प्रताप, एवं समक्ष रावत को डीडब्ल्यूपीएस की निदेशिका कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा, कोऑर्डिनेटर सोनाली सेठी, भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा, एमिटी विश्वविद्यालय से प्रो. विवेक कुमार, महिला संयोजक प्रेरणा, सह सचिव डॉ. गौरव कुमार, समन्वयक राजीव जैन एवं नबनीता महेश द्वारा सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विवेक अरोरा ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रो. विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना विकसित करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम से पूर्व छठीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 200 विद्यार्थियों ने तथा  सीनियर वर्ग में 308 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. गौरव ने बताया कि भारत को जानों प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण के भाव को जाग्रत करना है। महिला संयोजिका प्रेरणा ने बताया कि हमारे बच्चों को भारत के इतिहास, संस्कृति, ऋषियों एवं महापुरुषों के बारे में सही और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास इस प्रतियोगिता के माध्यम से होता है। राजीव जैन एवं नबनीता महेश ने समन्वय का कार्य किया। निदेशक कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या हीमा शर्मा और कोऑर्डिनेटर सोनाली सेठी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद और परिषद् की ओर से सम्मानित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>