ग्रेटर नोएडा। एक्युरेट ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में कालेज ने प्लेसमेन्ट और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को रूपये 21 हजार नगद पुरस्कार दिया गया, तथा साथ ही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को रूपये 11 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। नगद पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं में बीसीए प्रथम वर्ष से अर्पित शर्मा को प्रथम एवं गुरमान सिंह गिल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बीबीए एवं बी.काम. आनर्स से प्रथम स्थान पर क्रमशः सानिया मिलिन्द झा एवं अवनी अग्रवाल वही द्वितीय स्थान पर क्रमशः दिया शर्मा एवं प्रियांशी चौधरी रही। इस अवसर पर कालेज की चैयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार, निदेशक एवं नियंत्रक, सर्टिफाइड ऑथॉरटी (सीसीए), भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि डा. मुक्ता जोशी द्वारा प्रतिभाशाली एवं प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। देश-विदेश की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं में एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.काम. आनर्स कोर्स के नेहा सिंह, रितिका, रिया जोहरा, सोनी कुशवाहा, उत्कर्स आदि रहे।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डा.) डी.सी. अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा हमारे छात्रों की सफलता हमारी प्रतिबद्धता और गुणवत्ता की सच्ची पहचान है। शत प्रतिशत प्लेसमेंट न केवल संस्थान के लिए गौरव की बात है बल्कि आने वाले छात्रों के लिए भी प्रेरण का श्रोत है। इस अवसर पर एक्युरेट ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के सभी विभागों के निदेशक डा. अमित भारद्वाज, सतीश वर्मा एवं पंकज आदि उपस्थित रहे। वहीं संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. शियम अग्रवाल एवं डा. मनमोहन सिंह एवं प्रवक्ता क्रमशः हरेन्द्र सिंह पवन यादव, हिमांशु, अरशद अली, डा.दीक्षा चौधरी, अपूर्वा सिंह, सोनिया रानी, उज्ञ. सारिका, शहनाज, साम्या गुप्ता, सृष्टी एवं श्वेता शर्मा, मो. फैज, डा. शशांक एवं संजीव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…