" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मीना मंच 2026 के अंतर्गत बाल उत्सव में प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मीना मंच 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव का सफल आयोजन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहरा, ब्लॉक बिसरख में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार की अध्यक्षता एवं जिला बालिका शिक्षक समन्वयक विनय प्रकाश सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ एवं सुगमकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी के कर कमल द्वारा हुआ। डॉ. आरती शर्मा, निदेशक, प्रज्ञा आईएएस अकेडमी, ग्रेटर नोएडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक  मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता तथा सामाजिक जागरूकता का विकास करना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मेरे बदलाव की कहानी एवं पोस्टर मेकिंग की प्रतिस्पर्धा रखी गई थी। 60 बच्चों में से 10 बच्चों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के अंतर्गत किया गया। मेरे बदलाव की कहानी के विजेता रहे, गोपी कक्षा 8 पीएमश्री  कानीगठी जेवर,रितु कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर बिसरख, अक्शा कक्षा 8 जूनियर हाई स्कूल शादीपुर हिडौली, दादरी, प्रिया कक्षा 6 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती दनकौर, अंकित कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर, कॉमिक बुक निर्माण निर्माण में विजेता रहे । संध्या कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय छातंगा खुर्द जेवर, विजय लक्ष्‌मी कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी,गौरी कक्षा 7 उच्च प्र० वि० लडपुरा दनकौर, अवनी कक्षा 8 उच्च  प्राथमिक विद्यालय परथला खंजरपु, नीति, कक्षा 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दनकौर। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया आरती कुलश्रेष्ठ बालिका शिक्षा जिला नोडल, ज्योतिर्मय पांडेय ब्लॉक दनकौर, महेश शर्मा ब्लॉक दादरी, ममता शर्मा ब्लॉक दादरी, अर्चना पांडेय ब्लॉक बिसरख, अनामिका शर्मा ब्लॉक जेवर।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>