ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट जोसफ विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर आदरणीय फादर विनॉय, प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो, डायरेक्टर ऑफ केन्स फादर सबासटियन तथा प्राइमरी हेड मिस्ट्रस सिस्टर सीधा तथा प्री-प्राइमरी हेड मिस्ट्स सिस्टर मेबल ने सर्वपल्ली डॉ. एस. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रार्थनाओं तथा शुभकामना गीत के द्वारा छात्रों ने अपने शिक्षकों का हार्दिक अभिनंदन किया। छात्रों ने शिक्षकों को विभिन्न खिताब देकर उनके प्रति अपने प्रेम तथा आदर के भाव प्रकट किए। इस दिन को अपने शिक्षकों के लिए यादगार बनाने के लिए छात्रों ने मनमोहक नृत्य समूहगान तथा नाट्य प्रस्तुत किए। सुरों पर थिरकते छात्रों के कौशल को देखकर अध्यापकगण अत्यंत प्रसन्न हुए। सुरों की गूंज तथा कदमों की ताल से सेंट जोसफ का प्रांगण खिल उठा। हेड गर्ल इशिका श्रीवास्तव ने सभी छात्रों की ओर से अध्यापकगण को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा प्रेमपूर्वक शब्दों द्वारा सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के मैनेजर फादर विनॉय ने छात्रों के मनमोहक प्रस्तुतीकरण के लिए उनकी सराहना की तथा अपने बहुमूल्य शब्दों द्वारा शिक्षकगणों का मार्गदर्शन किया और उनकी लगन, परिश्रम तथा अथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…