" data-ad-slot="">

ई-फिल ईलेक्ट्रिक ने ई-ऑटो, डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर किया  लॉन्च

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
  • ई-फिल ईलेक्ट्रिक, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में दो उत्पादों को लॉन्च कर रहा है।
  • एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर), 1ली जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
  • एक्स4 सीरीज-60किलोवाट सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर, 1ली अक्टूबर 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा। ई-फिल ईलेक्ट्रिक, ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने ईलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पादों को लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर) तथा एक्स4 सीरीज-60किलोवाट सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर को लॉन्च किया है। भारत में संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम के लिए कार्य करते हुए, कंपनी ने अपने इन ईलेक्ट्रिफायड उत्पादों को लॉन्च किया है, जिन्हें अपनी डिजाइन तथा तकनीकी पहलुओं के कारण ईलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में पहले से ही प्रशंसा मिल रही है। कंपनी एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर), को 1ली जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। ईलेक्ट्रिक चार्जर भी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

विजय कुमार सिंह,  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, जो इन उत्पादों के भव्य लॉन्च के अवसर पर मुख्य अतिथि थे, ने नवीनतम एवं विश्वसनीय उत्पादों के लिए ई-फिल के प्रयासों की सराहना की। अपने अभिभाषण में उन्होंने वाहनों के ईलेक्ट्रिफिकेशन की आवश्यकता और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए, मोटर वाहन उत्पादन उद्योग के निरंतर प्रयास पर बल दिया। लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, ई-फिल ईलेक्ट्रिक चार्जिंग सॉल्यूशन्स के संस्थापक तथा सी.ई.ओ. मयंक जैन ने कहा, “तकनीक आधारित ये दो उत्पाद, बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम ने इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने तथा इसमे सर्वश्रेष्ठ तकनीक तथा डिजाइन को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया है। केवल हम ही वो स्टार्ट-अप हैं, जो संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम पर कार्य कर रहे हैं। ई-फिल ईलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराता है और यह भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक भी है। ई-फिल ईलेक्ट्रिक का मुख्य फोकस नवीतम उत्पादों तथा ग्राहक की संतुष्टि पर है। ई-फिल का लक्ष्य है, देश में ईलेक्ट्रिक आवागमन के साधनों में तकनीक आधारित बदलाव लाने में स्वयं को सक्षम बनाना।

ई-फिल ईलेक्ट्रिक भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक है। इस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम को बड़े ऑरिजिनल इक्विपमेंट मेन्युफैक्चरर्स(ओ.ई.एम.) जैसे कि महिन्द्रा ईलेक्ट्रिक, यामाहा, टाटा मोटर्स इत्यादि से 10 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। कंपनी के उत्पादों की सूची में, ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर(स्लो/मॉडरेट/फास्ट), क्लाउड बेस्ड सी.एम.एस., ई-फिल मोबाइल अप्लीकेशन तथा ईलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स(ई- रिक्शा – पैंसेंजर/लोडर तथा एल5 ऑटो) शामिल हैं।

कंपनी का मुख्य उद्देश्य है, 2025 तक एक ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम विकसित करना और सर्वश्रेष्ठ सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनना। ई-फिल का उद्देश्य है, साफ-सुथरे भविष्य की ओर हमारी गति को तेज करना। ईलेक्ट्रिक वाहनों वाले हरे-भरे भविष्य की दिशा में कार्य करने वाली कंपनी, ई-फिल का शुभारंभ वर्ष 2019 में हुआ है और इसका मुख्यालय तथा उत्पादन प्लांट, सोनीपत, हरियाणा में अवस्थित है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

13 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>