" data-ad-slot="">

वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सम्पूर्ण रेंज  किया प्रदर्शित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इलेक्ट्रिक परिवहन के बारे में  जागरुकता बढ़ाकर इसे सशक्त बनाने के प्रयास में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ब्राण्ड ‘जॉय ई-बाईक’के अग्रणी निर्माता वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने मार्की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सम्पूर्ण रेंज को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित ईवी इंडिया 2022 में प्रदर्शित किया। जॉय ई-बाईक ईवी इंडिया 2022 का टाइटल स्पॉन्सर है, जो सामाजिक जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से हरित परिवहन के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। देश में ईवी क्रान्ति में अग्रणी होने के नाते कंपनी ने अपने तिपहिया वाहन का भी प्रदर्शन किया, जिसका लॉन्च चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में किया जाना है।

ईवी एक्सपो पर बात करते हुए यतिन गुप्ते, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुख्य बाज़ार है। हम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार तथा एक्सपो के आयोजनकर्ताओं के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने राज्य में ईवी के अडॉप्शन को बढ़ावा देने में मुख्य भुमिका निभाई है। ईवी इंडिया 2022 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जिसके माध्यम से हमें देश की ईवी क्रान्ति को भावी उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करने और उन्हें इसके बारे में जानकारी देने का अवसर मिला है। वर्तमान में उत्तरी भारत के बाज़ार में हमारे 54 टचपॉइन्ट्स हैं और हमारे उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ हमने चालू वित्तीय वर्ष में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।’’

स्वदेशी ईवी निर्माता को इसके लो एवं हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मॉडलों जैसे वोल्फ प्लस, जैन नेक्स्ट नानू प्लस, वोल्फ और जैन नेक्स्ट नानू के लिए जाना जाता है जो हर उम्र और हर लिंग के राइडरों में लोकप्रिय हैं। इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, स्टॉल संख्या ईवी-13 में आने वाले आगंतुक वार्डविज़र्ड की आधुनिक तकनीक एवं इसके विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का अनुभव पा सकते हैं।

वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड के बारे में

वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड, ब्राण्ड जॉय ई-बाईक के तहत इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेन्ट में अग्रणी ऑटो निर्माता कंपनी है। यह अपने ब्राण्ड व्योम इनोवेशन्स के माध्यम से होम अप्लायन्स बाज़ार की ज़रूरतों को भी पूरा करता है। इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण के क्षेत्र में बीएसई पर पहली सूचीबद्ध कंपनी होने के नाते, यह मुख्य रूप से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेन्ट को बढ़ावा देने तथा परिवहन के स्वच्छ एवं हरित विकल्पों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है, जो पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव ला सकें। जॉय ई-बाईक्स के माध्यम से कंपनी ईंधन पर चलने वाले पारम्परिक वाहनों का हरित विकल्प उपलब्ध कराती है। वहीं दूसरी ओर व्योम इनोवेशन्स उपभोक्ताओं के लिए उर्जा प्रभावी होम अप्लायन्सेज़ पेश करती है, इसका उद्देश्य भी हरित प्रणाली को बढ़ावा देना ही है। कंपनी का फुटप्रिन्ट भारत के 25 प्रमुख शहरों में फैला है और यह देश भर में अपने विस्तार के लिए तत्पर है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>