" data-ad-slot="">

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम समाज के हर वर्ग को आगे आने में कर सकती है मदद-रुमा देवी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष बने राजेश जैन
नई दिल्ली। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री डॉ. शुभप्रभा जी ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, दिल्ली का शपथ ग्रहण समारोह पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल पाठ से हुई। टी पी ऍफ़ के आध्यात्मिक पर्येवेक्षक मुनि श्री रजनीश कुमार जी ने अपने उदबोधन में कहा की ये कर्तव्य बोध भी है। समाज को टीपी ऍफ़ के माध्यम से जोड़ के संघ और संस्था का भी मान बढ़ाये। प्रोफेशनल आपस में मिले जुले और अपने पेशेवर कौशल का समाज की बेहतरी के लिए उपयोग करे। इस मौके पर अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जैन ने अपने पदाधिकारियों की और कार्यकारिणी की घोषणा की। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज जी ओस्तवाल ने इस अवसर पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को प्रमुखता देते हुए 7000 से 13000 मेंबर बनाए जाने का लक्ष्य रखा और मेम्बरशिप LOGO लांच किया। श्रीमती रूमा देवी ने नेटवर्क कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अपना जीवन परिचय दिया और FEMINA को जीवन में आगे बढ़ने कि प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एक ऐसी संस्था है जो समाज के हर वर्ग को आगे आने में मदद कर सकती है नवनिर्वाचित टीम को बहुत-बहुत बधाई दी और आगामी शुभ भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की l समाज में उच्च शिक्षित महिलाओं की बहुलता को देखकर उन्होंने कहा कि यह तेरापंथ समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि आज नारी किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं है वह उनके साथ पूरे सम्मानित रूप में काम कर रही है।

टी पी एफ दिल्ली के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जैन ने भारत सरकार की अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं को जरूरतमंद जैन परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास करने का निर्णय लिया , साथ ही मेडिकल कैम्प्स के जरिये निर्धन परिवारों को निशुल्क: सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साध्वी श्री डॉ शुभप्रभा जी ने कहा कि संघ और टी पी ऍफ़ से जुड़कर युवा संस्कारी और बुध्दि संपन्न बने। साध्वी श्री ने कहा के आप कितनी भी ऊंचाइया छू ले लेकिन पांव जमीन से जुड़े हुए होने चाहिए और संघ कि सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने किसी भी कार्य में सफलता के लिए नए संक्षेपण SEED (SPIRITUALITY – EFFORT – EFFICIENCY – DEDICATION ) का मंत्र दिया। अंत में टी पी एफ दिल्ली की सचिव कविता बरडिया ने सभी साध्वी वृंद और उपस्थित जनो का आभार प्रकट किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

18 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>