" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नगर युवा एकत्रीकरण में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से धर्म की वास्तविक अवधारणा का संदेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नगर युवा एकत्रीकरण का आयोजन सेक्टर- डेल्टा-एक मॉडर्न विद्यालय  में किया गया, जिसमें लगभग 120 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं के बीच राष्ट्र, समाज और धर्म के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राजकुमार का बौद्धिक हुआ। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य उसके युवाओं के विचार, चरित्र और कर्म पर निर्भर करता है। युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा और कर्तव्यबोध की भावना का जागरण समय की आवश्यकता है। अपने संबोधन में राजकुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों के माध्यम से धर्म की वास्तविक अवधारणा को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, कर्तव्य, सदाचार और राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही धर्म का व्यापक स्वरूप है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भारतीय संस्कारों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा अपने आचरण और कर्मों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। एकत्रीकरण का वातावरण राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रहित, समाजसेवा और संस्कारयुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

22 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>