जीएनआईओटी के रजत जयंती समारोह के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक व अभिव्यक्ति का दिखा संगम

The fourth day of the Silver Jubilee celebrations of GNIOT witnessed a confluence of technological innovation, culture and expression.

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापक दिवस एवं रजत जयंती समारोह के चौथा दिन अत्यंत उत्साह, गरिमा, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, जे. एस. रावल, विभिन्न महाविद्यालयों के निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थापित एआईसीटीई आइडिया लैब के भव्य उद्घाटन के साथ हुआ। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने संस्थान द्वारा नवाचार एवं कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एआईसीटीई आइडिया लैब जैसे मंच युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष, भाजपा, महामेधा नागर, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, तथा ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश कुमार गुप्ता (निदेशक, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

The fourth day of the Silver Jubilee celebrations of GNIOT witnessed a confluence of technological innovation, culture and expression.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी भव्य बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य एवं एकल गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रमों की थीम महिला सशक्तिकरण, शास्त्रीय एवं अर्ध-शास्त्रीय, रेट्रो टू मेट्रो, बॉलीवुड फ्यूजन, भांगड़ा तथा दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित रही। इन प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

The fourth day of the Silver Jubilee celebrations of GNIOT witnessed a confluence of technological innovation, culture and expression.

पुरस्कार वितरण समारोह

पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति पुरस्कार माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

तकनीकी प्रतियोगिताएँ

समारोह के अंतर्गत आयोजित तकनीकी प्रतियोगिताओं ने उत्सव में नई ऊर्जा का संचार किया—

  • ब्रिज कृति प्रतियोगिता में 15 टीमों ने अभियांत्रिकी कौशल और रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • स्क्विड गेम प्रतियोगिता में 27 टीमों ने रणनीतिक सोच और टीमवर्क का परिचय दिया।
  • ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता “बैटल ऑफ बाइट्स” में 52 टीमों ने तकनीकी दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के समापन अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान एवं उद्योग-आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। रजत जयंती समारोह का चौथा दिन प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने संस्थान की उत्कृष्टता, नवाचार एवं समग्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया। यह आयोजन न केवल 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव था, बल्कि भविष्य में जिम्मेदार पेशेवरों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के निर्माण के संकल्प को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Spread the love