-तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम , दिल्ली के अध्यक्ष बनने पर राजेश कुमार जैन को बघेल, कानून राज्य मंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, दिल्ली के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने मंगलवार को कानून राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल के निवास पर मुलाकात कर उनको तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान राजेश कुमार जैन ने बताया तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण के छापर, राजस्थान में चल रहे चातुर्मास तथा आचार्य श्री महाश्रमण के अहिंसा यात्रा और उनके नशा मुक्ति आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने जैन धर्म के सिद्धांतों की सरहाना की और कहा कि जैन धर्म ही एक मात्र ऐसा धर्म है जो सभी प्राणी मात्र को अहिंसा का रास्ता दिखाता है और विश्व के सभी देशों के रक्षा बजट को काम करने की क्षमता जैन धर्म में ही है। प्रतिनिधि मंडल में अपर महाधिवक्ता, हरियाणा सरकार, स्थायी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार भंवर पाल सिंह जादोन, दिव्य दर्शन तिवारी, टीपीएफ गौरव सम्पत मल नाहटा, अभय चिंडालिआ, मेघराज बोथरा और श्रीमती कविता बरडिया शामिल हुए। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में आज के तारीख में आठ हजार प्रोफेशनल सदस्यों की संस्था है, जिसमे डॉक्टर्स, इंजीनिर्स वकील, चार्टर्ट एकाउंटेन्ट , आईसीडब्ल्यूए तथा अन्य पेशेवर लोग शामिल है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…