" data-ad-slot="">

केसीसी इंस्टिट्यूट में सतर्कता जागरुकता सप्ताह में कई प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन में इन्फोनेटिव श्रृंखला की चौथी सीरीज इन्फार्मेटिव- 2022 का आयोजन हुआ। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक देशभर में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें केसीसी के साथ ही कई अन्य संस्थानों ने हिस्सा लिया। इन्फोनेटिव-22 के तहत जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, उनमें ‘सोलो डांस-गेट सेट डांस’, ‘मोनो एक्ट-एकला अभिनय, ‘सोलो सिंगिंग- मौसिकी’ ‘पोएट्री रिसाइटिंग-कलमकारी’ ‘ट्रेजर हंट- बूझो एक पहेली’, ‘गेमिंग- चलो खेलें’, ‘एडवर्टीजमेंट जिंगल मेकिंग-ऐड दरबार’ , जीके क्विज-एकदम सटीक’, ‘आरजे हंट-नॉन स्टॉप बकबक’, ‘स्ट्रीट प्ले-तमाशा’, ‘द बैटल ऑफ बैंड्स- साउंड ट्रिपिन’ जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।

इन्फोनेटिव-22 में जिन बाहरी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, उनमें जिम्स कालकाजी, आर्मी इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा, महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, शारदा यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी, ट्रिनिटी, नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी, न्यू डेल्ही इंस्टिटट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सीपी जैन कॉलेज शामिल हैं। इन्फोनेटिव श्रृंखला के पहले तीन आयोजन वर्ष 2019, 2020 और 2021 में सफलतापूर्वक हो चुके हैं। ग्रेटर नोएडा में करीब 40 एकड़ में फैला केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएजेएमसी, बीएएलएलबी और बीबीए-एलएलबी जैसे अंडरग्रैजुएट कोर्सेज संचालित करता है, जो गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>