ग्रेटर नोएडा। आईईसी समूह में फार्मेसी के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर, प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रोफेसर नेम पाल सिंह, डीन प्रोफेसर विभूति शरण, प्रोफेसर मनोज प्रभाकर, सीफओ अभिजीत कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों एवं अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छात्र अपने लक्ष्य को निर्धारित करें तथा आगामी वर्षों में कठिन परिश्रम करके अपने जीवन को ऊंचाइयों की बुलंदियों तक ले जायें।
प्रो. नेम पाल सिंह ने छात्रों को रैगिंग रोकने के लिए संस्थान द्वारा उठाए गए प्रयासों के बारे में बताया। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकरी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने छात्रों कैरियर के विकल्पों के बारे में बताया तथा अगले चार वर्षों तक कडी मेहनत करने की अपील कि ताकि वो 40 साल के अच्छे करियर के साथ अपनी जिंदगी को उज्जवल बना सकें। संस्थान के मुख्य डीन प्रोफेसर विभूति शरण ने संस्थान के विभिन्न नियमो से नवांगतुक छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र एवं अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षक मौजूद रहे ।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…