" data-ad-slot="">

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एचआर कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

“संगठनों के सतत विकास में है मानव संसाधन प्रबंधन का अहम योगदान”-​​​​​​​​​बीजीएस, ब्रिगेडियर एके शर्मा

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी),   ग्रेटर नोएडा ने मानव संसाधन पर सम्मेलन का आयोजन किया जिसका शीर्षक था “फ्यूचर ऑफ़ वर्क: एच आर एनवायर्नमेंटल, सोशल, एंड गवर्नेंस गोल्स” । सम्मेलन में देश भर के विभिन्न उद्योगों से प्रसिद्ध मानव संसाधन विशेषज्ञों ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया जिसमें भविष्य में मानव संसाधनों के पर्यावरण, सामाजिक और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में प्रभाव पर चर्चा की गई। कॉन्क्लेव की शुरुआत श्लोक पाठ के साथ हुई और उसके बाद एयर कमोडोर (डॉ.) जेके साहू, निदेशक, एआईएमटी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। एयर कमोडोर (डॉ.) साहू ने महामारी के बाद एचआर के ईएसजी पर बढ़ते महत्त्व की चर्चा की। परिचयात्मक वक्तव्य में ब्रिगेडियर ए.के. शर्मा, बीजीएस दिल्ली क्षेत्र ने कहा कि कार्यस्थल अब पृथ्वी के संग्रह, मानव संसाधन, और मुनाफ़ा, तीन महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही हैं। चंदन चटराज, अध्यक्ष एचआर, यूफ्लेक्स लिमिटेड ने अपने व्याख्यान में कहा कि ईएसजी कारकों पर ध्यान व्यवसायों और उनके निवेशों को अधिक सामाजिक रूप से जिम्मेदार और चौकस बनाने की इच्छा से पैदा हुआ है।

अवधेश दीक्षित, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, एक्विटी नॉलेज पार्टनर्स ने इस तथ्य पर जोर डाला कि निवेशकों के अलावा, ग्राहक और भावी कर्मचारी भी व्यवसाय के ईएसजी क्रेडेंशियल्स को तेजी से देख रहे हैं, ताकि उन्हें भविष्य के फैसले और नौकरी के आवेदनों पर सूचित निर्णय ले सके। डॉ. मनोज प्रसाद, वाईस प्रेजिडेंट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  ग्रुप  ने कर्मचारी कल्याण, विविधता और समावेश, टैलेंट रिटेंशन, परफॉरमेंस मैनेजमेंट और कर्मचारी जुड़ाव जैसे प्रमुख ईएसजी मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता पर चर्चा की। कॉन्क्लेव को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी सत्र में अक्षय रक्षित, प्रबंधक, मानव संसाधन, बीएमडब्ल्यू ने कार्यस्थल पर पीढ़ी  को समयोजित करने पर प्रकाश डाला।

दूसरे तकनीकी सत्र में  सलिल बिहारी लाल, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, मारुति एवं मुख्य अतिथि प्रद्युम्न पांडे, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मदर डेयरी ने ईएसजी फ्रेमवर्क में गिग वर्कर्स को मैनेज करने के चैलेंज तथा अवसरों पर चर्चा की। कॉन्क्लेव का समापन कर्नल राजेंद्र पांडेय, रजिस्ट्रार एआईएमटी एवं रीतू कपूर, सीटीपीओ, एआईएमटी  द्वारा सभी वक्ताओं एवं अथितियों को धन्याद देने के साथ हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>