ग्रेटर नोएडा। मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में “अन्वेषा- 2022 इंट्रप्रिन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट- पाथवे टू ए सेल्फ रेलाएंट इंडिया” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंगलमय संस्थान की एग्जिक्युटिव डायरेक्टर प्रेरणा मंगल एवं वाईस चेयरमैन आयुष मंगल ने चेयरमैन अतुल मंगल के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेमिनार के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रत्युषा मंडल (सचिव एनसीईआरटी नई दिल्ली) ने बताया कि बिना नवीन तकनीक में प्रवीणता हासिल किए कैरियर को उच्च मुकाम तक ले जाना सम्भव नहीं है। इस समय राष्ट्रीय कौशल विकास निगम युवा पीढ़ी को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का प्रयास कर रहा है। इससे युवा पीढ़ी को प्रत्येक सेक्टर की क्षमता को समझने में मदद मिलेगी। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कुमार रतनाम ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास के माध्यम से युवा पीढ़ी को विश्व प्रतिस्पर्धी बनाया जाना समय की मांग है। इस तकनीकी सत्र में आफलाइन मोड के माध्यम से 84 रिसर्च स्कॉलर ने अपने रिसर्च पेपर का प्रस्तुतिकरण किया जबकि ऑनलाइन मोड के माध्यम से लगभग 56 प्रतिभागियों ने अपने रिसर्च पेपर को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गणमान्यजनों द्वारा “अन्वेषा-2022” शोध सारांश स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ हरीश तलेजा, डॉ अजय प्रताप सिंह, डॉ गीति शर्मा , एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…