" data-ad-slot="">

बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष मंत्रालय की तरफ से आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एसडीएम सदर व कॉलेज के सीएमडी ने चिकित्सकों के सेवा कार्य को सराहा
ग्रेटर नोएडा। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑम्स एवं गाइनी विभाग के अन्तर्गत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक छह-दिवसीय सी.एम.ई. कार्यक्रम का आयोजन 19 से 24 दिसम्बर के मध्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रसिद्ध होम्योपैथिक शिक्षक ऑब्स एवं गाइनी विषय पर अपना अनुभव शेयर किया। उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के हौम्योपैथिक कॉलेजों के शिक्षक ट्रेनी के रूप में सम्मलित हुए। शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित किया गया,जिसका संचालन कॉलेज की सी.एम.ई. कमेटी की प्रमुख डॉ. चन्द्रमुखी गुप्ता एवं सहयोगियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के संस्थापक डॉ. एस.पी.एस. बक्शी एवं डॉ. सी.पी. शर्मा (प्राचार्य) उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम. सदर अंकित कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ललित कुमार, अतिरिक्त सी.एम.ओ. जिला गौतम बुद्ध नगर एवं होम्योपैथी निदेशक, उ. प्र. डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अस्पताल की तरफ से चिकित्सा सुविधा और अस्पताल के स्टॉप के मधुर व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कोविड के दौरान अस्पताल के योगदान को सराहा।

इस दौरान बैक्सन कॉलेज के सीएमटी डॉ. एस.पी.एस. बक्शी ने पूरे देश से आए होम्योपैथी चिकित्सकों का उत्साह वर्धन करते हुए अस्पताल की तरफ सो शोध पर जोर देने के लिए डॉ. चन्द्रा व उनकी टीम को सराहा। उन्होंने सभी चिकित्सकों को सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. पी. शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में इसी तरह अन्य विषयों पर भी नियमित रूप से सी.एम.ई. कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विशाल सिंह व स्टॉफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे देश से आए चिकित्कों ने अपने अनुभव को साझा किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>