" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल में सम्पन्न हुई ‘उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज–2026’

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

ग्रेटर नोएडा,30 अगस्त। संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा युवा पीढ़ी में संस्कृत के प्रति रुचि एवं अनुराग जागृत करने के उद्देश्य से महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल, आर.बी.-22, सेक्टर-36, ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में ‘उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज–2026’ का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर जनपद के 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान-परंपरा के प्रति अपनी प्रतिभा, ज्ञान, स्मरणशक्ति एवं अभिव्यक्ति-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकान्त दीक्षित ने संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा, संस्कृति एवं संस्कारों की आधारशिला है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में संचालित यह गुरुकुल संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण की व्यापक यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गुरुकुल के विकास एवं निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि आर.बी. शर्मा, पूर्व जिला जज ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत प्रतिभा खोज विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपरा को जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज राज्य समिति के सदस्य लव शर्मा, विशिष्ट अतिथि ललिता शर्मा, अध्यक्षा, इनरव्हील क्लब, ग्रेटर नोएडा, अमिता सिंह, पूर्व अध्यक्षा, इनरव्हील क्लब सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजन के सफल संचालन में रविशंकर शर्मा, अध्यक्ष, गुरुकुल निर्माण समिति एवं सह-संयोजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं गौतम बुद्ध नगर जनपद के जिला संयोजक श्री प्रेमकांत शर्मा के संयोजन एवं समन्वय में प्रतियोगिता की समस्त व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से सम्पन्न हुईं।

निर्णायक मंडल में— संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अलंकार शर्मा एवं  अर्चना आर्य ने निर्णायक के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में श्रीमती कुसुम कौशिक एवं श्रीमती दिव्या मेहरा ने निर्णायक के रूप में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता — परिणाम

प्रथम स्थान — दिव्या तोमर, राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज, दादरी

द्वितीय स्थान — पुष्कर, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा

तृतीय स्थान — सोनू, महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल, ग्रेटर नोएडा

संस्कृत गीत प्रतियोगिता — परिणाम

प्रथम स्थान — देवर्षि सिंह चौहान, प्रज्ञान स्कूल

द्वितीय स्थान — आदर्श रथ, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल

तृतीय स्थान — गौरिका, राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल

कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं संस्कृत-प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत एवं प्रेरणादायी बना दिया। ‘उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज–2026’ का यह आयोजन संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना जागृत करने तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली ज्ञान-परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल के रूप में सम्पन्न हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

13 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

14 hours ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>