ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ने विकास विश्रांत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सूरजपुर में समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित स्कूल में 80 बच्चों को गर्म स्वेटर बांटे। इस अवसर पर विकास विश्रांत चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने इस नेक कार्य के लिए उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति का आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने बताया कि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति समय-समय पर क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को भली भांति निभाती आ रही है। समिति हर वर्ष कड़ाके की सर्दी में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रह रहे गरीब व जरुरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरित करती है, समिति इस क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंगों में काम करने वाले मजदूरों एवं गरीबों के टेंट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए पुस्तक सामग्री तथा स्कूल यूनिफार्म का भो वितरण करती है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने सभी बच्चों को बताया कि वह भी जीवन में पढ़ लिखकर अच्छे इंसान बने और इस काबिल हो कि जिस तरह आज हम उन्हें स्वेटर आदि का वितरण कर रहे हैं, वह भी अपने जीवन में काबिल होकर इसी प्रकार के कार्य करेंगे और भविष्य में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़ लिखकर एक अच्छे नागरिक बने और भविष्य में अच्छे कार्य करें, जिससे हमारा देश आगे बढ़े।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…