" data-ad-slot="">

कैंसर की बीमारी दूर करने में दंत चिकित्सकों के योगदान पर आईटीएस डेंटल कॉलेज में कार्यशाला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

‘‘कैंसर के प्रारम्भिक लक्षणों की पहचान करने में दंत चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान’’- डॉ. अंशुमन

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस डेंटल कॉलेज में कैंसर की रोकथाम हेतु दंत चिकित्सकों की भूमिका एवं योगदान हेतु एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें संस्थान के सभी दंत चिकित्सकों, यूजी-पीजी के छात्रों सहित दिल्ली एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 150 से अधिक छात्रों एवं दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। इस अवसर पर धर्मशाला नारायना सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अंशुमन कुमार ने सभी छात्रों एवं दंत चिकित्सकों  को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारतवर्ष में दिन-प्रतिदिन कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तथा कैंसर के इलाज हेतु भातरवर्ष में चिकित्सकों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में अगर कैंसर के मरीजों की पहचान जल्द से जल्द कर ली जाए तो लाखों मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

डॉ. अंशुमन ने सभा में उपस्थित दंत चिकित्सकों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दांत के मरीज के इलाज हेतु जो भी मरीज उनके पास आते हैं उन सभी मरीजों के मुख की जांच अवश्य करें तथा यदि कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण जैसे छाला पडना, गले या मुख में लगातार जलन बने रहना, मुख या गले में गांठ का होना आदि पाया जाये तो उनको तुरंत कैंसर के डॉ. से मिलने की सलाह दें जिससे उसका तुरंत इलाज हो सके। इस अवसर पर संस्थान के ओरल मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा लखनपाल ने बताया कि संस्थान पहले से ही कैंसर की रोकथाम हेतु इलाज के लिये आने वाले मरीजों को जागरूक करता रहता है। संस्थान के सभी चिकित्सक उपचार के दौरान मरीजों को धूम्रपान, बीडी, गुटखा, सिगरेट का सेवन न करने की सलाह देते हैं तथा मुख की जांच की सभी प्रकार की सुविधा संस्थान में उपलब्ध है। इस अवसर पर आई0 टी0 एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चडढा ने इस तरह की कार्यशाला की सराहना की तथा इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>