ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में ईटा-वन में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाए जा रहे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बिगिनिंग स्कूल के बच्चों ने खुलकर मजे किए और खूब धमाल मचाया। नाच गाना, खेल प्रतियोगिता, हल्लागुल्ला एंड मस्ती भरी पार्टी रही। बच्चों ने पढ़ाई से हटकर अपनी इच्छा से खेल चुने, अपनी इच्छा से अपने हुनर का प्रदर्शन किया और बाल दिवस के मनाए जाने के औचित्य को समझा कि क्यों मनाते हैं यह दिन। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के विषय में जाना और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। साधना सिन्हा अध्यक्ष महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बताया कि मोहिनी सिन्हा जोकि मुंबई में रहती हैं और एमबीए की छात्रा हैं उन्हीं के द्वारा स्पॉन्सर्ड था। दूर रहते हुए भी मोहिनी सिन्हा हमेशा इन बच्चों के लिए देवदूत के रूप में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में काम करती रहती हैं। कार्यक्रम में कम्मो मेहता ने बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई साथ ही शशि कौशिक एवं खुशबू का विशेष योगदान रहा।
महिला सामाजिक संगठन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
